7 किचन टिप्स जो हर महिला को पता होने चाहिए

(Photos Credit: Social Media)

किचन में छोटे-छोटे स्मार्ट टिप्स न सिर्फ आपका समय बचाते हैं, बल्कि खाना बनाना भी आसान बना देते हैं.

अगर आप रोजाना किचन में काम करती हैं, तो ये 7 आसान और असरदार किचन हैक्स आपके बहुत काम आएंगे.

1. अदरक जल्दी खराब नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से कद्दूकस किया जा सकेगा.

2. हरी मिर्च के डंठल हटाकर एयरटाइट डिब्बे में टिश्यू पेपर के साथ रखें. इससे यह ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहती है.

3. नींबू को काटने से पहले 15 से 20 सेकंड माइक्रोवेव में गर्म करें या हाथ से हल्का रोल करें. इससे ज्यादा रस निकलेगा.

4. प्याज को काटने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे आंखों में कम जलन होगी.

5. बर्तन में पानी और थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर उबालें. जली हुई परत आसानी से निकल जाएगी.

6. चीनी के डिब्बे में 2 से 3 लौंग डाल दें. इससे चीनी लंबे समय तक सूखी रहेगी.

7. धनिया को धोकर अच्छी तरह सुखाएं और पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें.