(Photos Credit: Social Media)
प्रकृति ने पक्षियों को ऐसे अद्भुत रंग, आकार और पंख दिए हैं कि उन्हें देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए.
दुनिया में हजारों प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं, लेकिन कुछ पक्षी अपनी अनोखी सुंदरता, चमकदार पंखों और आकर्षक अंदाज के कारण सबसे अलग नजर आते हैं.
आइए जानते हैं दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत पक्षियों के बारे में, जिनकी सुंदरता लोगों को पहली ही नजर में अपना दीवाना बना देती है.
peacock मोर को दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में गिना जाता है. यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी है. इसके रंग-बिरंगे पंख बेहद आकर्षक होते हैं.
Resplendent Quetzal मध्य अमेरिका के जंगलों में पाया जाने वाला यह पक्षी अपने चमकीले हरे और लाल रंग के लिए प्रसिद्ध है. इसकी लंबी पूंछ इसे बेहद शाही लुक देती है.
Mandarin Duck यह दुनिया की सबसे रंगीन बत्तखों में से एक है. इसे प्यार और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.
Bird-of-paradise इसके पंख और नाच दोनों बहुत आकर्षक होते हैं. मादा को आकर्षित करने के लिए यह खास तरह से डांस करता है.
Scarlet Macaw इसकी चमकीली रंगत इसे बहुत सुंदर बनाती है. यह काफी समझदार पक्षी भी माना जाता है.
Golden Pheasant इस पक्षी के सिर पर सुनहरे रंग के पंख होते हैं. यह चीन के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है.
Greater Flamingo फ्लेमिंगो अपने गुलाबी रंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है. झुंड में उड़ते और खड़े हुए फ्लेमिंगो बहुत सुंदर दिखाई देते हैं.