धनवान होने के 7 उपाय!

(Photos Credit:Pixabay)

कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो रही है या अधिक पैसा कमाना चाह रहे हैं तो हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी दे रहे हैं. इन्हें अपना कर आप धनवान बन सकते हैं.  

ध्यान रखें कि ज्योतिष शास्त्र के उपायों को किसी को नहीं बताएं. इन उपायों को चुपचाप बिना किसी को बताए करने पर प्रभावी सिद्ध होते हैं. साथ ही इन टोटकों के संबंध में किसी प्रकार की शंका न करें. यह आस्था और विश्वास के उपाय है. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनवान होने की इच्छा रखने वाले बुधवार के दिन 7 साबूत कौडियां लें. इसके साथ ही थोड़ी हरे खड़े मूंग लें. दोनों को एक हरे कपड़े में बांध लें और किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख दें.

धनवान बनने के लिए रविवार के दिन एक गिलास दूध अपने सिर के पास रखकर सोएं. अगले दिन सुबह उठने के बाद नित्य कर्मों से निवृ्त हो जाएं. इसके बाद दूध को किसी बबूल के वृक्ष की जड़ में डाल दें.

सोमवार की रात अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें. यह एक चमत्कारी उपाय है. इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी. साथ ही पैसों की समस्याएं भी दूर हो जाएगी. 

धनवान होने के लिए कच्चे दूध का उपाय करें. हर सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें. इसके बाद स्नान-ध्यान कर घर के नजदीक किसी शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं.

हर गुरुवार को आप पीले वस्त्र पहनें. खाने में पीले रंग की मिठाई खाएं. साथ ही पीले रंग की वस्तु का दान करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आप धनवान बन सकते हैं.

यदि आप कर्ज के कारण परेशान हैं तो यह टोटका करना चाहिए. ऋण की किश्तों का भुगतान मंगलवार के दिन ही करें.  बुधवार और गुरुवार को कर्ज के पैसे नहीं देने चाहिए.

यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीएं. चांदी का बर्तन न हो तो गिलास में पानी भरें और उसमें चांदी की अंगूठी डालकर पानी पीएं. यह सरल और चमत्कारी उपाय है. इससे निश्चित ही आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी.

Read Next