कॉकरोच के बारे में जानें 7 अजीब फैक्ट

118 MAY 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

डायनासोर से भी पुराना है कॉकरोच

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच धरती पर करोड़ों साल से मौजूद हैं. माना जाता है कि ये डायनासोर के समय से पहले भी जीवित थे.

(Photo Credit: Unsplash)

घर में दिखने वाला छोटा सा कॉकरोच जितना गंदा लगता है, उतना ही रहस्यमयी भी है. इसके बारे में कई ऐसे फैक्ट हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच का शरीर और जीने का तरीका इतना अलग है कि वैज्ञानिक भी इसे बेहद मजबूत जीव मानते हैं. आइए जानते हैं इसके 7 अजीब फैक्ट.

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच कई दिनों तक बिना सिर के भी जीवित रह सकता है. क्योंकि वह शरीर के छोटे छिद्रों से सांस लेता है.

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच एक सेकंड में अपनी बॉडी से कई गुना दूरी तय कर सकता है. इसकी रफ्तार देखकर कई लोग चौंक जाते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच करीब एक महीने तक बिना खाना खाए रह सकता है. हालांकि पानी के बिना यह ज्यादा दिन नहीं टिक पाता.

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी, नमी या अंधेरा, कॉकरोच लगभग हर माहौल में खुद को ढाल लेता है. यही वजह है कि इसे मारना आसान नहीं होता.

(Photo Credit: Unsplash)

हर कॉकरोच उड़ता नहीं, लेकिन कुछ प्रजातियों के पास छोटे पंख होते हैं, जिनकी मदद से वे थोड़ी दूरी तक उड़ सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच के पास दिमाग नहीं होता फिर भी शरीर खतरे को बहुत जल्दी महसूस कर लेता है. हल्की हलचल होते ही यह तुरंत छिप जाता है.

(Photo Credit: Unsplash)

कॉकरोच की करीब 4,000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. लेकिन इनमें से बहुत कम ही इंसानों के घरों में दिखती हैं.