AI के 5 टूल जो आपका काम आसान बना देंगे

(Photos Credit: Social Media)

AI के कई ऐसे टूल्स हैं, जो लिखने, रिसर्च करने, डिजाइन बनाने से लेकर गलतियां सुधारने तक के काम को मिनटों में आसान बना सकते हैं. 

अगर आप भी घंटों का काम कुछ ही मिनटों में करना चाहते हैं, तो ये 5 AI टूल आपके काफी काम आ सकते हैं.

ChatGPT से आप आर्टिकल लिखने, आइडिया निकालने, ईमेल ड्राफ्ट करने, किसी टॉपिक को आसान भाषा में समझने और रिसर्च के लिए सवाल तैयार करने जैसे कई काम कर सकते हैं.

Google Gemini एक AI असिस्टेंट है, जिसकी मदद से आप सवालों के जवाब पाने, टेक्स्ट तैयार करने, आइडिया लेने और कई तरह के कंटेंट पर काम करने में मदद ले सकते हैं.

अगर आपको पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन या दूसरे विजुअल तैयार करने होते हैं, तो Canva AI काम आ सकता है.

किसी टॉपिक पर जल्दी जानकारी जुटाने के लिए Perplexity उपयोगी AI टूल है. यह सवालों के जवाब देने के साथ वेब से जानकारी खोजने और उसके स्रोत दिखाने में मदद करता है.

ईमेल, आर्टिकल या किसी डॉक्यूमेंट को लिखने के बाद उसकी भाषा और ग्रामर सुधारने के लिए Grammarly मददगार है.

सही टूल और सही Prompt का इस्तेमाल करके आप कम समय में ज्यादा बेहतर काम कर सकते हैं. 

Read Next