आशा भोसले की गिनती देश की सबसे महंगी महिला गायिकाओं में होती थी.
वे न सिर्फ सिंगिंग, बल्कि रेस्टोरेंट बिजनेस से भी उनकी तगड़ी कमाई होती थी. तो आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी थी.
आशा भोसले ने अब तक करीब 12000 से ज्यादा गाना गाए हैं.
वहीं रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी कुल नेटवर्थ 80 से 100 करोड़ रुपये अनुमानित थी, जो वे अपने पीछे छोड़ गई हैं.
आशा भोसले की नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा गानों से होने वाली उनकी कमाई का माना जाता है. इसके अलावा उन्होंने रेस्टोरेंट बिजनेस में भी निवेश किया था.
एक यूट्यूब चैनल पर उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था कि दुनियाभर में उनके कई रेस्टोरेंट हैं.
इनमें दुबई के अलावा कुवैत में पांच रेस्टोरेंट हैं. दोहा, कतर, बाहरेन, अबु धाबी जैसे मिडल ईस्ट देशों के साथ ही लंदन और मैनचेस्टर में एक-एक रेस्टोरेंट है, जबकि बर्मिंघम में दो आशा रेस्टोरेंट हैं.
इतना ही नहीं आशा जी के नाम पर मुंबई समेत अन्य शहरों में और पुणे में लग्जरी घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते साल उन्होंने पुणे का अपार्टमेंट करीब 6 करोड़ रुपये में सेल किया था.