होली पर अपनाएं ये  अचूक टोटके

(Photos Credit: Getty Images)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समस्याओं से मुक्ति पाने या आर्थिक समृद्धि के लिए होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं. होलिका दहन के अवसर पर आप स्वयं कुछ उपाय करके अपने जीवन में हर स्तर पर खुशहाली ला सकते हैं.

शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबूत पान, 1 साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें. पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें.

इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं. यही प्रयोग अगले दिन भी करें. इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें. जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे.

गरीबी दूर करने के लिए: एक काला कपडा लें और उसमें काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और किसी स्थान की मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें. इसे खुद पर से 7 बार उतारा कर लें और होलिका दहन में डालें. 

9 नींबूओं की माला बनाएं और भैरव महाराज को चढ़ाएं. उडद की दाल के दही बड़े और जलेबी बनाएं और 7 सफाई कर्मियों को बाटें.

यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें. इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा.

यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें. उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें. इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा.

बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें. वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापस आते समय पीछे मुड़कर न देखें.

घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए. साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए.

अपने हाथों से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें. इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई पर बुरी नजर से रक्षा होगी.