ATM से पैसे निकालते समय ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, तुरंत बदलें आदत

(Photos Credit: Social Media)

ATM से कैश निकालना रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन इस दौरान की गई छोटी-सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है.

 PIN डालते समय सावधानी से लेकर ट्रांजैक्शन के बाद स्क्रीन चेक करने तक कुछ आदतें आपको फ्रॉड से बचा सकती हैं.

तो चलिए आपको बताते हैं, ATM इस्तेमाल करते समय किन 7 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

ATM में PIN डालते समय दूसरे लोगों से दूरी रखें और अपने हाथ से कीपैड को जरूर ढकें. इससे कोई आपका PIN देखने की कोशिश करे तो उसे रोकने में मदद मिलती है.

अगर ATM में कोई अनजान व्यक्ति आपकी मदद करने के बहाने कार्ड या PIN मांगता है, तो सावधान हो जाएं. बैंक कर्मचारी भी आपसे ATM PIN साझा करने के लिए नहीं कहते.

पैसे निकलने के बाद जल्दबाजी में ATM से न हटें. सुनिश्चित करें कि आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो गया है और स्क्रीन दोबारा सामान्य स्थिति में आ गई है.

ATM स्लिप पर अकाउंट से जुड़ी जानकारी हो सकती है. इसलिए रसीद को मशीन या आसपास फेंकने के बजाय सुरक्षित तरीके से रखें या जरूरत न हो तो नष्ट कर दें.

कैश निकालने के बाद पैसे गिनने या कार्ड संभालने में ATM के बाहर खड़े होकर समय न लगाएं. कार्ड वापस लेने के बाद उसे तुरंत अपने पास सुरक्षित रखें.

ATM से पैसे निकालने के बाद बैंक का SMS या ऐप नोटिफिकेशन जरूर चेक करें. अगर कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखाई दे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और कार्ड को ब्लॉक कराएं.

Read Next