(Photos Credit: Unsplash)
सेकेंड हैंड कार खरीदना नई कार की तुलना में सस्ता पड़ता है, जो आपका सपना पूरा कर सकता है.
लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कार खरीदना बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.
थोड़ी सी सावधानी आपको लाखों रुपये के नुकसान से बचा सकती है. कार खरीदने से पहले कुछ जरूरी चीजें जरूर चेक करें.
कार के सभी जरूरी दस्तावेज जरूर चेक करें. RC, इंश्योरेंस और PUC अपडेट होना चाहिए.
इंजन की आवाज और स्मोक पर ध्यान दें. खराब आवाज या ज्यादा धुआं आगे परेशानी का कारण हो सकता है.
ब्रेक, क्लच, गियर और स्टीयरिंग सही से काम कर रहे हैं या नहीं, जांचें. इसलिए कार का टेस्ट ड्राइव जरूर करें.
सर्विस हिस्ट्री और ओडोमीटर रीडिंग देखें. इससे कार की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लग जाता है.
एक्सीडेंट या रिपेयर के निशान नजरअंदाज न करें. कोई फैसला लेने से पहले बॉडी और टायरों की अच्छी तरह जांच करें.
AC, हेडलाइट, हॉर्न और पावर विंडो जैसे फीचर्स चेक करें. सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम सही तरह से काम करने चाहिए.
कीमत तय करने से पहले दूसरी कारों से तुलना एक बार कर लें. हो सकता है कहीं और सस्ते में अच्छी डील मिल जाए.