भारत में 5 स्टार होटल में खाना खाना एक लग्ज़री अनुभव माना जाता है.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वहां एक बार का खाना कितने में पड़ता है?
कीमत सिर्फ खाने की नहीं, बल्कि एंबियंस, सर्विस और ब्रांड की भी होती है.
आइए समझते हैं भारत में 5 स्टार होटल में खाने का असली खर्च कितना जा सकता है.
भारत में 5 स्टार होटल में एक व्यक्ति का एक टाइम खाना आमतौर पर 2000 से 5000 रुपए तक हो सकता है. यह कीमत होटल, शहर और ऑर्डर किए गए खाने पर निर्भर करती है.
बुफे में आपको 2500 से 4000 रुपए तक में अनलिमिटेड खाना मिल सकता है. वहीं मेन्यू से ऑर्डर करने पर एक-एक डिश का अलग चार्ज लगता है.
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में कीमत ज्यादा होती है. वहीं छोटे शहरों में यही खर्च थोड़ा कम हो सकता है.
इस कीमत में सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि सर्विस, माहौल और क्वालिटी भी शामिल होती है. कई बार टैक्स और सर्विस चार्ज मिलाकर बिल और बढ़ सकता है.
अगर दो लोग 5 स्टार होटल में खाना खाते हैं, तो बिल 5000 से 10,000 रुपए भी जा सकता है. डेजर्ट और ड्रिंक्स जोड़ने पर खर्च और बढ़ सकता है.
अगर आप खास मौके पर जा रहे हैं, तो यह अनुभव यादगार बन सकता है. लेकिन रोजमर्रा के लिए यह आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है.