जानें राम मंदिर ट्रस्ट की इनकम कितनी और खर्च कितना?

(Photo Credit: Social Media)

राम मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर 2 सितंबर 2026 का दिन बेहद अहम रहा.

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया गया है.

 राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है. मदन मोहन पांडेय, महेश भागचंदका और डॉ. निर्मला यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के निर्माण और ट्रस्ट की वित्तीय स्थिति से जुड़ी एक बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट की कुल इनकम 237 करोड़ रुपए रही, जबकि नियमित खर्च करीब 91 करोड़ रुपए हुआ. 

 राम मंदिर के निर्माण कार्यों पर पूंजीगत व्यय 425 करोड़ रुपए हुए.

राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री स्वामी गोविंद देव गिरि ने खर्च और इनकम से जुड़ा आंकड़ा पेश किया है. 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट के पास कुल 1882 करोड़ रुपए थे.

पिछले साल जो आंकड़ा पेश किया गया था, उसमें वित्त वर्ष 2024-25 में राम मंदिर ट्रस्ट की कुल आय 327 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी.

दान चोरी विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के पहले महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद स्वामी गोविंद देव गिरी को नया महासचिव बनाया गया है.

Read Next