मजदूर पति ने पढ़ाया, कॉन्स्टेबल बनते ही पत्नी ने मांगा तलाक

(Photos Credit: Unsplash)

बिहार के बेगुसराय से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है.

पत्नी की बिहार पुलिस में नौकरी लगते ही उसने पति से दूरी बना ली. शादी के 11 साल बाद पत्नी ने अपने पति से तलाक मांगा है.

दरअसल विजय कुमार और रोशनी कुमारी की शादी 2013 में हुई थी.

मजदूरी करने वाले विजय ने एक-एक पैसा जोड़कर रोशनी को पढ़ाया-लिखाया.

आखिरकार अक्टूबर 2022 में रोशनी की पुलिस कॉन्स्टेबल के तौर पर बहाली हो गई.

ट्रेनिंग पर जाने के बाद रोशनी-विजय के बीच दूरियां बढ़ने लगीं

फिर एक दिन रोशनी ने कह दिया कि वह विजय के साथ नहीं रहना चाहती.

अब पुलिस दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश कर रही है. 

लेकिन रोशनी और उसके घरवाले तलाक की बात पर अड़े हुए हैं.

Read Next