ज़ेब्रा प्लांट को घर में लगाने के 8 जबरदस्त फायदे

(Photos Credit: Unsplash/Pexels)

घर में पेड़-पौधे लगाना हमेशा अच्छा ही होता है. बात अगर ज़ेब्रा प्लांट की करें तो इसे लगाने के कई फायदे हैं. 

ज़ेब्रा प्लांट हवा में मौजूद हानिकारक गैसें जैसे फॉर्मलडिहाइड, बेंजीन आदि को फिल्टर करता है. घर के अंदर की हवा ताज़ा और शुद्ध बनी रहती है.

इसका हरा और सफेद धारीदार पैटर्न आंखों को सुकून देता है. मानसिक शांति और मूड सुधारने में मदद करता है.

इसे ज़्यादा धूप या पानी की ज़रूरत नहीं होती. व्यस्त लोगों के लिए एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है.

यह प्राकृतिक रूप से हवा में नमी (Humidity) बनाए रखने में मदद करता है. त्वचा और सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है.

इसकी आकर्षक पत्तियाँ किसी भी कोने को सुंदर बना देती हैं. ड्रॉइंग रूम, बेडरूम या ऑफिस डेस्क के लिए परफेक्ट.

रिसर्च के अनुसार पौधे वाले वातावरण में काम करने से फोकस और क्रिएटिविटी बढ़ती है. पढ़ाई या ऑफिस वर्क के लिए उपयोगी.

सही देखभाल पर इसमें पीले रंग के खूबसूरत फूल भी खिलते हैं, जो ऊर्जा और सुंदरता बढ़ाते हैं. 

ज़ेब्रा प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है.

Read Next