बालों में तेल लगाना हमारी पुरानी आदत ही नहीं है, इसका फायदा आज भी उतना ही होता है. ये बालों की देखभाल का सबसे आसान और जरूरी पार्ट है.
रोज की धूल-मिट्टी और तनाव से बाल कमजोर होने लगते हैं. तेल लगाने से उन्हें फिर से ताकत मिलती है.
तेल जड़ों तक पोषण पहुंचाता है. इससे बाल अंदर से मजबूत महसूस करते हैं.
सूखे और बेजान बालों में जान डालने के लिए बालों में तेल डालना सबसे जरूरी है.
तेल लगाते वक्त मालिश करने से सिर में खून का बहाव बेहतर होता है. इससे बालों की बढ़त को भी मदद मिलती है.
तेल बालों को उलझने और टूटने से बचाता है, जिससे बाल उलझते नहीं और कंघी करना आसान हो जाता है.
स्कैल्प की खुजली कम होती है, जिससे बाल को भी मजबूती मिलती है.
तेल लगाने से बालों में प्राकृतिक चमक आती है और बिना केमिकल उपयोग ही बाल साइन करते हैं.
तेल मालिश से दिमाग को भी आराम मिलता है, जिससे दिनभर की थकान दूर हो जाती है.
हफ्ते में एक बार तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश जरूर करें. मालिश करके बालों को शैंपू से अच्छे से धो लें, फिर देखें चमत्कार.