सूखे टमाटर के पौधे में डाल दें ये एक चीज... भर-भर कर आएंगे टमाटर!

(Photos Credit: Social Media

टमाटर के पौधे को नाइट्रोजन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में पौधे में पोषण की कमी एक बड़ा कारण है.

खासकर नाइट्रोजन और पोटाश की कमी. वहीं, तेज धूप, बहुत ज्यादा गर्मी या ठंडी हवा का असर भी पौधे पर पड़ता है. 

इतना ही नहीं धूप की कमी भी टमाटर के पौधों को कमजोर बना देती है. जानकार बताते हैं कि टमाटर को रोज कम से कम 6 से 8 घंटे धूप चाहिए होती है.

अगर आपका टमाटर का पौधा सूख गया है तो उसे वापस हरा-भरा करने के लिए केले के छिलके आपके लिए कार गार हो सकते हैं.

दरअसल, केले के छिलके में पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाने में और ग्रोथ बढ़ाने में काफी मदद करता है.

इसके लिए केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर 1 से 2 दिन पानी में भिगो देना है.

इसके बाद इस पानी को पौधे की जड़ों में डालना है.

इससे सूखा और कमजोर पौधा धीरे-धीरे हरा-भरा होने लगता है और उसमें ज्यादा फूल व फल आने लगते हैं.