(Photos Credit: Social Media
क्या आपके मिर्च के पौधे में फूल तो आते हैं, लेकिन फल बनने से पहले ही झड़ जाते हैं?
अक्सर गार्डनिंग के शौकीन इस समस्या से परेशान होकर महंगी रासायनिक खादों का सहारा लेते हैं.
तो चलिए आपको बताते हैं एक ऐसे प्राकृतिक और जैविक तरीके के बारे में जिससे आपका मिर्च का पौधा मिर्च से भर जाएगा.
इस जैविक खाद को बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी, एक चम्मच बेसन और एक छोटा टुकड़ा गुड़ की जरुरत होगी.
बेसन प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है, जबकि गुड़ ऊर्जा और कार्बन का काम करता है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में बेसन और गुड़ डालकर तब तक हिलाएं जब तक कि गुठलियां खत्म न हो जाएं.
तैयार मिश्रण को किसी छायादार जगह पर 3 से 4 दिन के लिए रख दें.
इस तैयार घोल को हफ्ते में एक बार पौधे की मिट्टी में डालें. डालने से पहले गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई कर लें ताकि घोल जड़ों तक गहराई से पहुंच सके.
इसे बहुत अधिक मात्रा में न डालें, हर गमले के लिए आधा गिलास घोल पर्याप्त है.