घर की महिलाओं को क्या गिफ्ट करने से बढ़ती है इनकम

ज्योतिष में बहन, बेटी, पत्नी या मौसी को ग्रहों का कारक माना गया है. जो इनकम में आने वाली बाधाओं को टाल देती हैं.

अगर आप इन्हें अपनी सैलरी से कुछ गिफ्त करते हैं, तो आर्थिक तंगी से निजात मिलता है और इनकम में बढ़ोतरी होती है.

घर की महिलाओं को अलग तरह के उपहार देना बहुत फायदेमंद होता है.

अगर बहन बड़ी है तो उसे सोने का नोज पीन गिफ्त करें. या फिर ग्रीन स्टोन ज्वेलरी दें. इससे कुंडली में बुध मजबूत होता है.

छोटी बहन को चांदी की चेन या मोती का पेंडेंट देने से चंद्रमा मजबूत होता है. इससे मानसिक शांति, धन प्रवाह और घर का सौभाग्य बढ़ता है.

बेटी को विद्या या कला से जुड़ी कोई चीज, जैसे पुस्तक या म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट देना अत्यंत शुभ माना गया है. इससे जीवन में लक्ष्मी का स्थायी प्रवेश माना जाता है और आय के स्रोत बढ़ते हैं.

मौसी को सरसों का तेल, पीला कपड़ा या पीली वस्तु देना शनि और बृहस्पति को मजबूत करता है. इससे रुकी हुई तरक्की और अटके दूर होती है.

पत्नी को लाल या गुलाबी रंग की साड़ी, चूड़ियां या कोई सुंदर वस्त्र देना मंगल और शुक्र को संतुलित करता है.

ज्योतिष मानता है कि जब पुरुष घर की महिलाओं को सम्मानपूर्वक उपहार देता है, तो ग्रहों की बाधाएं धीरे-धीरे हटती हैं. इससे घर में सुख-समृद्धि और इनकम ग्रोथ के नए अवसर बनने लगते हैं.