पुदीना (Mint) न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन और ठंडक के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.
लेकिन अगर पौधा घना, हरा और खुशबूदार चाहिए तो सही खाद देना जरूरी है.
पुदीना के लिए बाजार की केमिकल खाद नहीं, बल्कि घर की बनी जैविक खाद सबसे बेहतर मानी जाती है.
पुदीना के लिए सबसे अच्छी खाद है घर का कम्पोस्ट. रसोई से निकलने वाले सब्जियों और फलों के छिलके, चायपत्ती, सूखे पत्ते और गोबर मिलाकर तैयार कम्पोस्ट मिट्टी को पोषण देता है.
इसमें नाइट्रोजन भरपूर मात्रा में होता है, जो पत्तियों के लिए जरूरी है.
इसके अलावा वर्मी कम्पोस्ट और छाछ या गोबर से बना तरल खाद भी पुदीना के लिए फायदेमंद है.
हर 15-20 दिन में थोड़ी मात्रा में खाद देने से पौधा तेजी से फैलता है.
ऐसा करने से सालभर आपको पुदीना खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.