(Photos Credit: Getty)
जुलाई का महीना आते ही मानसून पूरे रंग में होता है. देशभर की कई जगहें हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं.
झरने बहने लगते हैं और मौसम सुहावना हो जाता है. अगर आप इस महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.
मेघालय मेघालय को 'बादलों का घर' कहा जाता है. जुलाई में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती अपने चरम पर होती है. आप चेरापूंजी, मावलिननोंग और डावकी जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं.
लोनावला, महाराष्ट्र मुंबई के पास स्थित लोनावला मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है. चारों ओर फैली हरियाली, झरने और ट्रेकिंग ट्रेल्स इसे मानसून ट्रिप के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं.
कसौली, हिमाचल प्रदेश अगर आप शांत और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो कसौली जा सकते हैं. यहां का गिल्बर्ट ट्रेल और सनसेट पॉइंट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
कोडाइकनाल, तमिलनाडु 'प्रिंसेस ऑफ हिल स्टेशन' के नाम से मशहूर कोडाइकनाल मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है.
वालपराई, तमिलनाडु अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो वालपराई बेहतरीन विकल्प है.
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र महाराष्ट्र का महाबलेश्वर भी अगस्त में घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन है.
फूलों की घाटी, उत्तराखंड उत्तराखंड की फूलों की घाटी अगस्त में रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती है. यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती.
नोट- यहां बताई गईं सभी जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.