2 June 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपका बजट कम है और कार लेने का सपना देख रहे, तो कई सेकंड हैंड कारें मिल जाएंगी आपको वह भी 1 लाख तक के बजट में.
(Photo Credit: Unsplash)
पुरानी कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम खर्च में भी आप चार पहिया वाहन खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
कार की सर्विस हिस्ट्री, आरसी, इंश्योरेंस और इंजन की स्थिति जरूर जांच लें. केवल कीमत देखकर फैसला न करें, क्योंकि बाद में रिपेयर का खर्च बढ़ सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
इन सभी कारों को आप ऑनलाइन सेकंड हैंड खरीद और बिक्री प्लेटफॉर्म से खरीद सकते है. कुछ डीलर्स ऑफलाइन भी इन्हें सेल करते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
आपको हुंडई ईऑन के कई मॉडल 75 हजार से 99 हजार रुपए के बीच में मिल जाएंगे. छोटी फैमिली और शहर के अंदर रोजाना चलाने के लिए यह कार बेस्ट है.
(Photo Credit: Unsplash)
अल्टो K10 के कई मॉडल 60 हजार से 99 हजार रुपए तक में मिलते हैं. कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज इसकी खासियत है.
(Photo Credit: Unsplash)
इसके कई मॉडल 60 हजार से 95 हजार रुपए के बीच मिल जाते हैं. आरामदायक सीटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे सेकंड हैंड बाजार में भी डिमांड में रखती है.
(Photo Credit: Unsplash)
वैगनआर के कुछ मॉडल भी 1 लाख रुपए के आसपास आते हैं. इसकी ऊंची सीटिंग और बड़ा केबिन परिवार के लिए अच्छा विकल्प है.
(Photo Credit: Unsplash)
हुंडई i10 के कई पुराने मॉडल 80 हजार से 99 हजार रुपए तक की रेंज में आते हैं. स्टाइलिश लुक और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव लेना है तो इसे खरीद सकते हैं.