(Photos Credit: Social Media)
गुड़हल के पौधे में खूब सारे फूल खिलाना चाहते हैं, तो सही खाद का इस्तेमाल करना जरूरी है. घर पर मौजूद चीजों से भी पौधे को पोषण दे सकते हैं.
ऐसे में इन्हें इस्तेमाल करने से पहले कुछ आसान काम जरूर करें, ताकि कंबल-रजाई रहें साफ, खुशबूदार और आरामदायक.
अलमारी से निकालने के बाद कंबल और रजाई को कुछ घंटों के लिए हल्की धूप में रखें. इससे उनमें मौजूद नमी कम करने और बासी गंध दूर करने में मदद मिल सकती है.
कंबल और रजाई को बाहर ले जाकर अच्छी तरह झाड़ें. इससे लंबे समय से जमा धूल और छोटे-मोटे कण हटाने में मदद मिलेगी.
अगर धूप नहीं निकल रही है, तो इन्हें हवादार कमरे में फैलाकर रखें. इससे बंद अलमारी वाली गंध कम हो सकती है. इस्तेमाल से पहले पूरी तरह सूखना जरूरी है.
अगर कंबल या रजाई से तेज बदबू आ रही है या दाग लगे हैं, तो उसके केयर लेबल के अनुसार धुलाई करें. कुछ रजाइयों को ड्राई क्लीनिंग की जरूरत होती है.
अगर सुखाने के बाद भी बदबू बनी रहती है, तो नमी, फफूंद या गंदगी की जांच करें. फफूंद के निशान हों, तो उसे नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल क्लीनिंग कराएं.
कंबल रखने से पहले अलमारी को साफ करके पूरी तरह सुखा लें. अंदर नमी रहने पर साफ कंबलों में भी सीलन की गंध आ सकती है.
कंबल और रजाई को पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें. इन्हें साफ, सूखे और हवा आने-जाने वाले स्टोरेज बैग में रखें. नमी वाले प्लास्टिक बैग से बचें.