चिया सीड्स या चिया माइक्रोग्रीन्स, जानें कौन है असली सुपरफूड चैंपियन?

चिया सीड्स और चिया माइक्रोग्रीन्स को पोषण का खजाना माना जाता और फिटनेस और हेल्थ के प्रति जागरूक लोग इन्हें अपनी डाइट में खूब शामिल कर रहे हैं. 

अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? तो आइए दोनों के पोषण और फायदों को समझते हैं.

चिया सीड्स Salvia Hispanica नामक पौधे के छोटे-छोटे बीज होते हैं.

इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं.

जब चिया के बीज अंकुरित होकर छोटे हरे पौधों का रूप लेते हैं, तो उन्हें चिया माइक्रोग्रीन्स कहा जाता है.

इन्हें आमतौर पर अंकुरण के 7–14 दिन बाद काटकर खाया जाता है. इसमें क्लोरोफिल, विटामिन, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक हो सकती है.

देखा जाए तो दोनों ही अपने-अपने तरीके से फायदेमंद है. चिया सीड्स में ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन अधिक होते हैं. 

वहीं चिया माइक्रोग्रीन्स में विटामिन, क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा हो सकते हैं.

ऐसे में अगर यानी अगर आप पाचन और ऊर्जा के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प हैं. 

वहीं ताजे पोषक तत्वों और डिटॉक्स के लिए माइक्रोग्रीन्स अच्छे माने जाते हैं.