चूहों को भगाने का आसान तरीका 

(Photos Credit: Social Media

घर में चूहों का आतंक किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता. तो चलिए आपको बताते हैं चूहों को भगाने के तरीके के बारे में.

चूहे वहां ज्यादा आते हैं जहां खाने-पीने की चीजें खुली पड़ी हों. नियमित सफाई करने से चूहों का खतरा कम होता है. 

खाने का सामान बंद डिब्बों में रखें. अनाज, बिस्कुट और अन्य खाद्य पदार्थ एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि चूहे उन्हें न खा सकें.

चूहों को पुदीने की तेज गंध पसंद नहीं होती, रुई में पुदीने का तेल लगाकर कोनों में रखें.

लहसुन की तेज गंध भी चूहों को पसंद नहीं होती, इसके टुकड़े घर के कोनों में रख सकते हैं.

कचरा नियमित रूप से बाहर फेंकें. घर में जमा कचरा चूहों को आकर्षित करता है. इसके साथ ही डस्टबिन को ढककर रखें.

दीवारों, दरवाजों और पाइप के आसपास मौजूद छोटे छेदों को सील कर दें ताकि चूहे अंदर न आ सकें.

बिल्ली की मौजूदगी से चूहे घर के आसपास आने से बचते हैं और उनकी संख्या कम हो सकती है.