पति-पत्नी के बीच कितना गैप होना चाहिए ?

(Photos Credit: Getty)

शादी से पहले लड़का-लड़की और परिवार कई चीजों को ध्यान में रखता है. लड़का-लड़की पसंद-नापसंद भी मायने रखती है.

भारत में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है. शादी को सात जन्म का बंधन भी कहा गया है.

बदलते समय के साथ लोगों का नजरिया भी बदला है. अरैंज मैरिज के साथ समाज लव मैरिज को अपना रहा है.

लव मैरिज और अरैंज मैरिज में कई बार पति-पत्नी में उम्र का फासला काफी ज्यादा रहता है. इससे कई बार परेशानी आती है.

शादी के लिए लड़का-लड़की के बीच की उम्र का अंतर कितना होना चाहिए? आइए इस बारे में जानते हैं.

वैसे तो साइंस में शादी के लिए एज गैप को लेकर कोई कॉन्सेप्ट नहीं दिया गया है. लड़का-लड़की आपस में समझदार हैं तो गैप मायने नहीं रखता है.

कई कपल्स के बीच 5-7 साल का अंतर होता है. माना जाता है कि ऐसे लोगों के बीच गलतफहमी और बहस अधिक होती है.

कई बार दो लोगों के बीच अंतर काफी ज्यादा रहता है. ये अंतर 10-20 साल का होता है तो कई तरह की परेशानियां समाने आती हैं.

भारत में लड़की की शादी की उम्र 18 साल है और लड़के की शादी की उम्र 21 साल है. लड़का-लड़की के बीच सही गैप 3 साल का माना जाता है.

जिन कपल के बीच 3-4 साल का गैप होता है, उनकी शादी अच्छी होती है. ऐसे लोगों का फ्यूचर ज्यादा सुनहरा और खुशहाल माना जाता है.

नोट- यहां बताई गईं सभी बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Next