13 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
कोस्टा रिका साल 1948 में इस देश ने अपनी सेना को खत्म कर दिया. इसके बाद से सरकार रक्षा बजट की बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर ज्यादा खर्च करती है.
(Photo Credit: unsplash)
वेटिकन सिटी दुनिया के सबसे छोटे देश की अपनी सेना नहीं है. यहां पोप की सुरक्षा स्विस गार्ड संभालते हैं, जबकि बाहरी सुरक्षा के लिए इटली पर भरोसा किया जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
अंडोरा यूरोप का यह छोटा देश स्थायी सेना नहीं रखता. जरूरत पड़ने पर इसकी सुरक्षा के लिए स्पेन और फ्रांस के साथ रक्षा समझौते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
डोमिनिका कैरेबियाई देश डोमिनिका के पास भी सेना नहीं है. यहां कानून-व्यवस्था पुलिस और लोकल सुरक्षा व्यवस्था के जरिए संभाली जाती है.
(Photo Credit: unsplash)
तुवालु प्रशांत महासागर में बसे इस छोटे द्वीपीय देश ने कभी स्थायी सेना नहीं बनाई. यहां की सुरक्षा मुख्य रूप से पुलिस संभालती है.
(Photo Credit: unsplash)
किरीबाती इस द्वीपीय देश के पास भी अपनी सेना नहीं है. रक्षा से जुड़े मामलों में इसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे सहयोगी देशों की मदद मिलती है.
(Photo Credit: unsplash)
सोलोमन आइलैंड्स इस देश में सेना नहीं है. आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास है और जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड मदद करते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
सेंट लूसिया कैरेबियाई क्षेत्र का यह देश बिना सेना के काम करता है. यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी खास पुलिस यूनिट और कोस्ट गार्ड निभाते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
समोआ समोआ ने कभी स्थायी सेना नहीं बनाई. किसी बाहरी खतरे की स्थिति में इसकी रक्षा न्यूजीलैंड के साथ हुए समझौते के तहत की जाती है.
(Photo Credit: unsplash)
पलाऊ प्रशांत महासागर में स्थित पलाऊ की अपनी सेना नहीं है. इसकी रक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका निभाता है, जबकि देश के अंदर सुरक्षा पुलिस बल संभालता है.
(Photo Credit: unsplash)