(Photos Credit: Social Media
आजकल क्रासुला पौधा भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करने वाला माना जाता है.
यही कारण है कि इसे घर और ऑफिस में लगाने की सलाह दी जाती है. क्रासुला को भगवान कुबेर का प्रिय पौधा भी माना जाता है.
इसे जेड ट्री, लकी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री और मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है.
वास्तु मान्यताओं के अनुसार यह पौधा आर्थिक समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
कहा जाता है कि यदि घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है या पैसा टिकता नहीं है, तो इस पौधे को लगाने से लाभ मिल सकता है.
बसंत ऋतु में इस पौधे पर छोटे सफेद या गुलाबी रंग के तारे के जैसे दिखने वाले फूल खिलते हैं, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं.
इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. इसमें बहुत अधिक पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती.
सप्ताह में दो या तीन बार पानी देना पर्याप्त होता है. यह पौधा कम जगह में भी आसानी से उग जाता है और छांव में भी अच्छी तरह बढ़ता है.