रूस से कितना ऑयल खरीदता है इंडिया?

(Photos Credit:  Getty)

अभी हाल में अमेरिका की ओर से भारत पर नया टैरिफ लगाया गया है. भारत रूस से भारी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है. अमेरिका ने इसकी काफी आलोचना की है.

भारत रूस से कितना तेल खरीदता है? आइए इस बारे में जानते हैं.

साल 2024-25 में भारत ने लगभग 87.4 मिलियन टन रूसी तेल आयात किया. ये देश के कुल आयात का करीब 36 फीसदी था.

पैसों के हिसाब से भारत ने इस साल रूस से 50 अरब डॉलर का तेल मंगवाया. भारत कुल 143 अरब डॉलर का तेल आयात करता है.

साल 2023 में भारत औसतन लगभग 1 मिलियन बैरल हर रोज रूस से कच्चा तेल आयात करता था. जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 1.67 मिलियन बैरल प्रति दिन तक पहुंच गया.

भारत 2022-23 के बाद से रूसी तेल का सबसे बड़ा आयातक बन गया. इस मामले में इंडिया ने चीन को पीछे छोड़ दिया.

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ किया कि भारत सबसे बड़ा खरीदार नहीं है. इसे अमेरिका और यूरोप के दृष्टिकोण की एकतरफा आलोचना बताया.

रूस ने पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच तेल पर बड़ी छूट दी जिससे भारत जैसे आयातकों को सस्ता ऑप्शन मिला.

भारत ने डॉलर से बचने के लिए रूसी तेल का पेमेंट UAE दिरहम में किया है. इसके अलावा भारत ने “रुपया-रूबल” व्यवस्था भी आजमाई.

नोट- यहां बताई गईं सभी जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Next