प्याज काटते समय आंखों से क्यों आते हैं आंसू?

(Photo Credit: pixabay, Pexels and Unsplash)

प्याज काटते ही आंखों से आंसू क्यों आने लगते है? इसके पीछे एक खास वजह है.

प्याज काटने पर उसकी कोशिकाएं टूटती हैं और एक खास तरह का रसायन बाहर निकलता है.

इस रसायन का नाम सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड है. यह रसायन हवा में फैलकर हमारी आंखों में फैल जाता है.

 सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड जब आंखों तक पहुंचता तब इससे जलन होने लगती है.

आंखें इस जलन से खुद को बचाने के लिए आंसू बनाने लगती हैं.

 यही वजह है कि प्याज काटते-काटते आंखों से आंसू निकलने लगते हैं.

जितना ज्यादा प्याज कटेगा, उतना ही ज्यादा यह रसायन हवा में फैल सकता है. इसलिए प्याज काटते समय आंखों में ज्यादा जलन होती है.

प्याज को काटने से पहले कुछ देर फ्रिज में रखने से आंखों में जलन कम हो सकती है. अब समझ आया, प्याज काटते ही आंखें क्यों भर आती हैं.

प्याज खाने से दिल स्वस्थ रहता है, ब्‍लड शुगर कंट्रोल होती है, पाचन सुधरता है और इम्‍युनिटी मजबूत होती है.

Read Next