क्या सच में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बदल गई रामलला की मूर्ति?

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है.

हर कोई भगवान राम की एक झलक पाने को आतुर है.

इसी बीच रामलला की मूर्ति बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.

दरअसल, कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने एक इंटरव्यू में रामलला की मूर्ति को लेकर अपना अनुभव शेयर किया.

उन्होंने बताया कि जिस मूर्ति को उन्होंने कई महीनों में तैयार किया, उसी को जब उन्होंने गर्भ गृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देखा तो महसूस हुआ कि अंदर जाते ही भगवान चेंज हो गए.

उन्होंने कहा- मेरे साथ दो-तीन लोग बैठे थे, उनसे मैंने शेयर किया कि ये बहुत अलग दिख रहे हैं. ये मेरा काम नहीं हो सकता."

उन्होंने कहा- ‘मैंने जो मूर्ति बनाई, गर्भगृह के अंदर जाकर उसके भाव बदल गए, आंखें बोलने लगीं’.

योगीराज के अनुसार “भगवान की आंखें और मुस्कान दोनों में बदलाव आ गया है.

Read Next