क्या है किशमिश और मुनक्के में अंतर? 90% लोगों को नहीं होगा पता

आपने मार्केट में मुनक्का भी जरूर देखा होगा. ये देखने में किशमिश की ही तरह ही लगता है. जिसके चलते कई लोगों को लगता है कि मुनक्का और किशमिश एक ही है.

लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. तो चलिए आज जानते हैं किशमिश और मुनक्का में अंतर क्या है.

किशमिश हरे अंगूरों को सुखाकर बनाई जाती है. ये ज्यादातर बीज रहित (seedless) होती हैं. जिसका रंग हल्का भूरा, सुनहरा या हल्का हरा होता है.

मुनक्का काले या लाल किस्म के अंगूर से बनता है. ये गहरे भूरे या काले रंग की और चबाने में थोड़ी सख्त होती हैं. आयुर्वेद में इसे दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है.

किशमिश और मुनक्का में मौजूद पोषक तत्वों में भी काफी फर्क होता है. 

किशमिश और मुनक्का खाने से शरीर में आयरन और खून की कमी नहीं होती है. किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है.

किशमिश में बीज नहीं होते हैं जबकि मुनक्का में बीज होते हैं. 

किशमिश मीठी-खट्टी, मुनक्का ज्यादा मीठी और सख्त होती है.

मुनक्के में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. मुनक्का आयरन और फाइबर से भी भरपूर होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना 4-5 मुनक्के का सेवन कर सकते हैं.

किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है. इसके साथ ही किशमिश विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स है.