दिवाली पर मां लक्ष्मी के इन 8 स्वरूपों की करें पूजा, होगी धनवर्षा

इस साल 8 नवंबर को दिवाली है. दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा से धनधान्य में वृद्धि होती है. हम आपको मां लक्ष्मी के 8 स्वरूपों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पूजा करने से आपके घर में धन की बारिश होने लगेगी.

आदि लक्ष्मी को महालक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता है. देवी के इस रूप का संबंध सृष्टि के मूल आधार और आध्यात्मिक कल्याण से जोड़ा जाता है. 

धन लक्ष्मी मां लक्ष्मी का वह स्वरूप हैं, जिनकी आराधना आर्थिक उन्नति, संपन्नता और कर्ज से मुक्ति की कामना के साथ की जाती है. उनके हाथों में हमेशा कमल और धन से भरा कलश रहता है. 

धान्य लक्ष्मी को अन्न और कृषि की समृद्धि की देवी कहा जाता है. उनके स्वरूप जीवन में अन्न के महत्व को दर्शाता है. कुछ धार्मिक परंपराओं में उनका संबंध अन्नपूर्णा देवी से भी जोड़ा गया है.

गज लक्ष्मी का स्वरूप हाथियों और कमल पुष्प से जुड़ा हुआ है. उन्हें राजलक्ष्मी भी कहा जाता है, क्योंकि उनकी उपासना राजसत्ता, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य की प्राप्ति से संबंधित मानी जाती है. 

संतान लक्ष्मी स्वरूप की पूजा संतान की खुशहाली, दीर्घायु और परिवार के सुख की कामना से की जाती है. चित्रों में उन्हें एक बालक के साथ दिखाया जाता है. 

वीर लक्ष्मी को साहस, पराक्रम और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने की शक्ति से जोड़कर देखा जाता है. देवी के इस रूप की आठ भुजाएं बताई जाती हैं, जिनमें विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सुशोभित हैं.

मां लक्ष्मी का एक स्वरूप विजया लक्ष्मी है. देवी के इस स्वरूप की आराधना कार्यों में सफलता, बाधाओं पर विजय और लक्ष्य प्राप्ति की कामना से की जाती है. 

विद्या लक्ष्मी का संबंध ज्ञान, शिक्षा, कला और बौद्धिक विकास से माना जाता है. देवी के इस स्वरूप की पूजा विद्यार्थी, शिक्षक और ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले लोग करते हैं. 

Read Next