क्या कम नींद लेने से बढ़ता है आपका वजन?

29 August 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप रोज 6 घंटे या उससे कम सोते हैं और वजन बढ़ रहा है, तो कम नींद भी इसकी एक वजह हो सकती है. लगातार कम सोने से शरीर के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

नींद पूरी न होने पर शरीर में Ghrelin हार्मोन बढ़ सकता है. यह भूख बढ़ाने का काम करता है. वहीं Leptin कम हो सकता है, जो पेट भरने का संकेत देता है.

(Photo Credit: unsplash)

कम नींद लेने पर मीठा, तला-भुना और ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने का मन बढ़ सकता है. बार-बार ऐसी चीजें खाने से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी पहुंचती है, जिससे वजन बढ़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

लगातार कम नींद शरीर की कैलोरी खर्च करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में शरीर कम ऊर्जा खर्च करता है और अतिरिक्त फैट जमा होने की संभावना बढ़ सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

नींद की कमी से इंसुलिन के काम करने के तरीके पर असर पड़ सकता है. इससे ब्लड शुगर बिगड़ सकता है और लंबे समय में वजन बढ़ने के साथ टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

जब नींद पूरी नहीं होती, तो दिनभर थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है. ऐसे में वॉक, एक्सरसाइज या दूसरी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं. इससे कैलोरी बर्न भी कम हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

ज्यादातर लोगों को हर रात करीब 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए. पर्याप्त नींद शरीर के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है.

(Photo Credit: unsplash)

हर दिन लगभग एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं. इससे शरीर को एक नियमित नींद का रूटीन बनाने में मदद मिल सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

बेड पर जाने से करीब एक घंटे पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करना बेहतर माना जाता है. रात में चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक से भी दूरी रखना नींद के लिए अच्छा हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

रात का खाना हल्का और समय पर खाने की कोशिश करें. सोने की जगह शांत, अंधेरी और आरामदायक हो तो नींद बेहतर हो सकती है. 

(Photo Credit: unsplash)

Read Next