आम पन्ना में गलती से भी न डालें ये चीज़

(Photos Credit: Getty)

आम पन्ना गर्मियों की बेहतरीन ड्रिंक है. यह आपको रिफ्रेश करती है और सेहत के लिए भी अच्छी है. 

हालांकि आम पन्ना में कई लोग एक ऐसा इंग्रीडिएंट मिला रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए बुरा है. 

यह इंग्रीडिएंट है चीनी. कई लोग स्वाद के लिए आम पन्ना में चीनी डाल रहे हैं. लेकिन यह उनके लिए नुकसानदायक है. आइए समझते हैं.

दरअसल अगर डॉक्टरों की मानें तो आम पन्ना पीने के कई फायदे हैं. इसमें विटामिन सी भरपूर पाया जाता है. 

लेकिन रिफाइंड शुगर में कोई पोषक तत्व नहीं होते. बल्कि सिर्फ कैलरीज़ होती हैं. 

यानी आम पन्ना में चीनी डालने से आपको फायदा तो हुआ नहीं, बल्कि मुफ्त की कैलरीज़ मिल गईं. 

वहीं ज्यादा चीनी खाने से आपके खून में शुगर का स्तर बढ़ता है और आप डायबिटीज़ के शिकार होने के करीब आ जाते हैं. 

सिर्फ यही नहीं, ज़्यादा कैलरीज़ होने के कारण आपका वज़न भी बढ़ सकता है. 

ज्यादा चीनी खाने से किडनी शरीर से सोडियम और पानी को भी बाहर निकालने लगती है. 

ऐसे में जहां आम पन्ना का काम शरीर में पानी बढ़ाना है, वहीं चीनी इसे बेअसर कर सकती है. 

Read Next