घर की बालकनी में उगाएं ताजा धनिया, जानिए आसान खेती के 10 आसान स्टेप्स

(Photos Credit: Social Media)

धनिया उगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले धनिया के बीज लें. बीजों को हल्का-सा दबाकर दो हिस्सों में तोड़ लें, इससे अंकुरण बेहतर होता है.

कम से कम 6-8 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग इस्तेमाल करें, ताकि जड़ों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके.

मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं. मिट्टी भुरभुरी और पानी निकालने वाली होनी चाहिए.

बीजों को मिट्टी की सतह पर छिड़कें और ऊपर से 1-2 सेंटीमीटर मिट्टी की पतली परत डाल दें.

बीज बोने के तुरंत बाद स्प्रे बोतल या हल्के पानी से सिंचाई करें, ताकि बीज अपनी जगह से न हटें.

धनिया को रोज 4-6 घंटे की हल्की धूप मिलनी चाहिए। बहुत तेज धूप से पौधे कमजोर हो सकते हैं.

मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं.

सही देखभाल करने पर एक सप्ताह के भीतर छोटे-छोटे पौधे निकलने लगते हैं.

हर 15-20 दिन में जैविक खाद डालें, इससे पत्तियां हरी-भरी और घनी बनती हैं.

पौधे जब 4-6 इंच ऊंचे हो जाएं, तब जरूरत के अनुसार पत्तियां काटकर ताजा धनिया इस्तेमाल कर सकते हैं.