ईद का त्योहार खुशियों, नए कपड़ों और सजने-संवरने का होता है.
इस मौके पर मेहंदी लगाना खास परंपरा मानी जाती है, खासकर महिलाओं और लड़कियों के लिए.
चांद रात पर मेहंदी लगाने का चलन काफी पुराना है, जो इस त्योहार की रौनक को और बढ़ा देता है.
इस बार ईद पर सिंपल और एलिगेंट डिजाइन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं.
मेहंदी डिजाइन चुनते समय अपने कपड़ों का ध्यान रखना भी जरूरी है.
अगर आप भारी एम्ब्रॉयडरी वाला ड्रेस पहन रही हैं तो सिंपल मेहंदी डिजाइन बेहतर रहेगा.
अगर आपके पास वक्त कम है या आपको हल्का डिजाइन पसंद है, तो फिंगर मेहंदी डिजाइन लगवाएं.
आजकल कामकाजी महिलाएं और स्टूडेंट्स सिंपल बेल या ट्रेल डिजाइन को ज्यादा चुन रही हैं.
नए जमाने की लड़कियों में यह डिजाइन खूब पसंद किया जा रहा है.