1 MARCH 2023
जानें होली के बाद जिद्दी रंगों को छुड़ाने के 8 उपाय
By: Mithilesh Singh
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए बेहद लाभदायक होती है. आप इसका इस्तेमाल रंग छुड़ाने में भी कर सकते हैं.
नींबू, दूध और बेसन का पेस्ट बनाकर लगाने से रंग आसानी से छूट जाता है.
जौ का आटा और बादाम के तेल से भी शरीर पर लगे जिद्दी रंगों को छुड़ाया जा सकता है.
दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीते को पीसकर मिलाएं. इसके बाद चेहरे पर लगाकर धो लें. रंग खत्म हो जाएगा.
पपीता के टुकड़े को लेकर चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. रंग निकल जाएगा.
चेहरे पर लगे रंग को दूर करने के लिए संतरे के छिलके, मसूर दाल और बादाम को दूध में पीसकर लगाएं. इसके बाद पानी से धो लें.
खीरे के रस में गुलाब जल और सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. फिर इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथ से मलें. रंग छूट जाएगा.
मूली का रस निकालकर इसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद रंग की जगह पर लगाएं. कुछ देर बाद पानी से धो लें.
Related Stories
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लें ये जुगाड़
दीवाली से पहले ऐसे चमकाएं पूजा के बर्तन