विराट और अनुष्का शर्मा के फैंस को जल्द मिलेगी खुशखबरी! 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस को जल्द एक खुशखबरी मिलने वाली है. अनुष्का-विराट का घर जल्द नन्हीं किलकारियों से गूंजने वाली हैं. 

काफी टाइम से खबरें आ रही थीं कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेगनेंट हैं और इस बात की जानकारी एबी डिविलियर्स ने दी है. इसी वजह से विराट ने दो टेस्ट मैच से भी खुद को अलग कर लिया है.

विराट कोहली के पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथी एबी डिवीलियर्स ने एक यूट्यूब लाइव में विराट को लेकर कहा, 'मुझे बस इतना पता है वह ठीक हैं. 

विराट इस टाइम फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं, यही वजह है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं. मैं और कुछ कंफर्म नहीं कर सकता.

एबी डिविलियर्स ने विराट के दूसरी बार पिता बनने की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, 'हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहले से एक एक बेटी के पेरेंट्स हैं. उनकी बेटी का नाम वामिका है. 

कपल हमेशा अपनी बेटी को कैमरे और लाइमलाइट से दूर रखता है. ताकि बच्चे को कोई परेशानी न हो.

अनुष्का-विराट अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसके चलते जहां विराट ने टेस्ट मैच से दूरी बनाई है तो वहीं अनुष्का भी पब्लिक अपीयरेंस से दूर हैं.

Read Next