सर्द के समय में पौधों की सही देखभाल न की जाए, तो पौधों की ग्रोथ रुक सकती है, पत्तियां पीली पड़ सकती हैं और फूल-फल आना भी कम हो सकता है.
ऐसे में अगर आप सर्दी खत्म होने से पहले अगर आपने पौधों में ये खाद डाल दी तो पौधे पूरे साल हरे-भरे रहते हैं.
हम बात कर रहे हैं घर में रोज इस्तेमाल होने वाली चायपत्ती के बारे में.
चायपत्ती को अक्सर लोग फेंक देते हैं, जबकि यही चायपत्ती पौधों के लिए नेचुरल खाद का काम कर सकती है.
इसके लिए सबसे पहले इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को अच्छे से पानी से धो लें, ताकि उसमें मौजूद चीनी या दूध निकल जाए.
इसके बाद इसे धूप में अच्छी तरह सुखा लें. जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो इसका पाउडर बना लें.
चायपत्ती में नाइट्रोजन, पोटैशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पत्तियों को हरा-भरा रखते हैं और ग्रोथ को बढ़ाते हैं.
इस खाद की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे हर तरह के पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है और केमिकल खाद पर निर्भरता भी कम करती है.