First Date पर Impression खराब कर सकती हैं आपकी ये 6 गलतियां

(Photos Credit: Social Media)

First Date किसी भी रिश्ते की शुरुआत का खास मौका होता है. इस दौरान आपका बातचीत करने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज और सामने वाले के प्रति व्यवहार आपके बारे में पहली छाप बनाता है.

कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी आपका अच्छा-खासा Impression खराब कर सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी पहली मुलाकात यादगार रहे, तो इन 6 गलतियों से बचें.

First Date पर बार-बार फोन चेक करना या लगातार स्क्रीन में लगे रहना सामने वाले को Ignore करने जैसा लग सकता है.

पहली मुलाकात में अपनी बातें शेयर करना जरूरी है, लेकिन पूरी बातचीत को अपने तक सीमित न रखें. सामने वाले की बात ध्यान से सुनें और उससे सवाल भी पूछें.

पहली मुलाकात में Salary, Past Relationships, शादी या परिवार से जुड़े बेहद निजी सवाल पूछने से बचें. शुरुआत में बातचीत को हल्का और सहज रखना बेहतर होता है.

बिना किसी जरूरी वजह के First Date पर देर से पहुंचना सामने वाले के समय की कद्र न करने जैसा लग सकता है. कोशिश करें कि तय समय से कुछ मिनट पहले पहुंचें.

अपनी Personality को बेहतर दिखाने के चक्कर में झूठ बोलना या अपनी Lifestyle और कमाई का जरूरत से ज्यादा दिखावा करना आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकता है.

Waiter, Staff या आसपास के लोगों से आपका व्यवहार भी सामने वाला नोटिस कर सकता है. इसलिए हर व्यक्ति से विनम्रता और सम्मान से पेश आएं.

Read Next