(Photos Credit: Social Media)
आज मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला मोबाइल कॉल किसने किया था?
यह कॉल करीब 50 साल पहले किया गया था और इसी एक कॉल ने वायरलेस कम्युनिकेशन की दुनिया में नई क्रांति की शुरुआत कर दी.
दुनिया का पहला मोबाइल कॉल 3 अप्रैल 1973 को किया गया था.
पहला मोबाइल कॉल Martin Cooper ने किया था, जिन्हें फादर ऑफ द मोबाइल फोन भी कहा जाता है.
वह उस समय Motorola में इंजीनियर थे और कंपनी के मोबाइल फोन प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे थे.
Martin Cooper ने यह कॉल अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनी Bell Labs के इंजीनियर Joel S. Engel को किया था.
उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह एक हैंडहेल्ड मोबाइल फोन से कॉल कर रहे हैं.
यह कॉल Motorola DynaTAC नाम के प्रोटोटाइप मोबाइल फोन से किया गया था.
इस शुरुआती मोबाइल फोन का वजन लगभग 1.1 किलोग्राम था.