(Photo Credit: Pixabay and Pexels)
कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स का सपना किसी अच्छी कंपनी में नौकरी पाने का होता है.
यदि आप Campus Placement की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं 8 जरूरी बातें, जिन्हें ध्यान में रखने पर नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है.
Campus Placement में सबसे पहले आपका Resume ही Recruiter के सामने जाता है. इसलिए Resume को एक या दो पेज से ज्यादा लंबा न रखें.
Resume में अपनी Education, Skills, Internship, Projects, Certifications और Achievements को साफ और आसान भाषा में लिखें. गलत जानकारी या Spelling Mistake से बचें.
अधिकांश कंपनियां सबसे पहले Aptitude Test लेती हैं. ऐसे में रोज थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करने से इस राउंड को आसानी से पार किया जा सकता है.
Communication Skills पर काम करें. अपने विचारों को कॉन्फिडेंस के साथ स्पष्ट तरीके से रखने की कोशिश करें.
Group Discussion को हल्के में न लें. अपनी बात तथ्यों के साथ रखें और किसी की बात बीच में काटने से बचें.
जिस कंपनी में Campus Placement होने वाला है, उसके बारे में पहले से जानकारी जरूर पता कर लें.
Mock Interview की प्रैक्टिस करें. Body Language का भी रखें ध्यान. जरूरी Documents पहले से तैयार रखें.