सूख रहा गुलाब का पौधा? डाल दें ये फ्री की चीज, गर्मी में खिलेंगे ढेरों फूल

(Photos Credit: Social Media

अगर आपके घर लगा गुलाब का पौधा सूख रहा है या उसकी ग्रोथ रुक गई है, तो अब चिंता छोड़िए.

क्योंकि, आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे घरेलू और मुफ्त का नुस्खे के बारे में जो आपके पौधे के लिए संजीवनी का काम करेगा.

इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है एलोवेरा और केले के छिलके.

एक लीटर पानी लें और उसमें एक एलोवेरा की पत्ती का गूदा अच्छी तरह घोल दें.

एलोवेरा एक प्राकृतिक कूलेंट और एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है जो पौधे की जड़ों को फंगस से बचाता है और उन्हें ठंडा रखता है.

एलोवेरा वाले पानी को छानने के बाद, उसमें एक चम्मच केले के छिलके का पाउडर मिला दें. यह मिश्रण एक बूस्टर डोज की तरह काम करता है.

इस तैयार घोल को हफ्ते में केवल एक बार ही पौधे की जड़ों में डालें. यह घोल धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाएगा.

साथ ही इससे मिट्टी की नमी बनी रहेगी, जड़ें ठंडी रहेंगी और आपका बनाया हुआ तरल खाद जल्दी नहीं सूखेगा.