(Photos Credit: Social Media)
अगर आपके फ्रिज के फ्रीजर में बार-बार जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती है और पूरा फ्रीजर बर्फ के पहाड़ जैसा नजर आने लगता है, तो इसकी वजह सिर्फ ज्यादा ठंडक नहीं है.
कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी फ्रीजर में एक्स्ट्रा आइस जमने लगती है. जानिए 6 आसान तरीके, जिनसे इस समस्या को कम किया जा सकता है.
फ्रीजर का तापमान जरूरत से ज्यादा कम होने पर बर्फ तेजी से जम सकती है. इसलिए तापमान सेटिंग को एक बार जरूर चेक करें.
फ्रीजर का दरवाजा बार-बार खोलने से बाहर की गर्म और नम हवा अंदर जाती है. यही नमी बाद में बर्फ में बदल सकती है.
अगर फ्रीजर का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो रहा है, तो ठंडी हवा बाहर निकल सकती है और नमी अंदर जाकर आइस जमा कर सकती है.
फ्रीजर के दरवाजे पर लगी रबर सील में गंदगी जमा होने पर एयरटाइट सीलिंग प्रभावित हो सकती है. इसे समय-समय पर साफ करें.
गर्म या हल्का गर्म खाना फ्रीजर में रखने से अंदर नमी बढ़ सकती है. खाना पहले सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें.
खुले कंटेनर में रखे खाने से नमी फ्रीजर में फैल सकती है. खाने को एयरटाइट डिब्बे या अच्छी तरह बंद पैकेट में रखें.
बहुत ज्यादा सामान रखने से ठंडी हवा का सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है. सामान को इस तरह रखें कि हवा आसानी से घूम सके.