भगवान गणेश को दूर्वा क्यों है पसंद

8 Sep 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

गणपति उत्सव में भगवान गणेश को मोदक के साथ दूर्वा घास चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है. 

(Photo Credit: Unsplash)

माना जाता है कि दूर्वा गणेश जी को बेहद प्रिय है और इसके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है. 

(Photo Credit: Unsplash)

एक बार अनलासुर नाम का राक्षस अपने अत्याचारों से देवताओं और ऋषियों को परेशान कर रहा था. उसके शरीर से निकलने वाली आग के कारण चारों ओर तबाही मच गई थी. 

(Photo Credit: Unsplash)

तब भगवान गणेश ने अनलासुर को निगल लिया, लेकिन उसके बाद उनके पेट में भयंकर गर्मी और जलन होने लगी.

(Photo Credit: Unsplash)

देवताओं ने गणपति को शांत करने के लिए कई उपाय किए, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला. 

(Photo Credit: Unsplash)

तभी ऋषियों ने गणेश जी को दूर्वा की 21 गांठें अर्पित कीं. मान्यता है कि दूर्वा ग्रहण करने के बाद गणेश जी के शरीर की गर्मी शांत हुई और उन्हें राहत मिली. 

(Photo Credit: Unsplash)

तभी से गणपति पूजा में दूर्वा चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई.

(Photo Credit: Unsplash)

गणपति भगवान को आमतौर पर 21 दूर्वा चढ़ाने की परंपरा है. पूजा में दूर्वा को अक्सर तीन या पांच पत्तियों वाले छोटे गुच्छे के रूप में चढ़ाया जाता है.

Read Next