गंगा दशहारा पर करें इन 10 चीजों का दान

24 May 2026

- by Good News Today

कल यानी 25 मई को गंगा दशहारा है. इस दिन कुछ चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

1. पानी

(Photo Credit:  Unsplash)

भीषण गर्मी में राह चलते लोगों को पीनी या मटके का दान करने से सूर्य और चंद्रमा राशि में मजबूत होते हैं.

2. अन्न

(Photo Credit:  Unsplash)

जरूरतमंदों को अन्न का दान करने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती.

3. फल

(Photo Credit:  Unsplash)

गर्मियों के मौसमी फल का दान करने से हेल्थ अच्छा रहता है.

4. वस्त्र

(Photo Credit:  Unsplash)

गरीब या ब्राह्मण को कपड़े का दान करने से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है.

5. छाता 

(Photo Credit:  Unsplash)

इस चीज का दान करने से जीवन में अचानक आने वाली परेशानी से राहत मिलती है.

6. पंखा 

(Photo Credit:  Unsplash)

हाथ के पंखे का दान करने पितृ खुश होते हैं और घर में क्लेश नहीं होता.

7. जूता या चप्पल

(Photo Credit:  Unsplash)

अगर राहु-केतु की दिक्कत है तो जूते या चप्पल का दान करें, इससे दोनों का असर जीवन में कम होता है.

8. श्रृंगार  का सामान

(Photo Credit:  Unsplash)

सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

9. सत्तू 

जरूरतमंदों को सत्तू का दान करने से ग्रहों के दोष खत्म होते हैं.

10. पैसे 

(Photo Credit:  Unsplash)

दान में दक्षिणा देने से लोगों को आशीर्वाद मिलता है. वैसे भी बिना पैसे के दान अधूरा माना जाता है. इसलिए अपनी क्षमता के हिसाब के कुछ न कुछ रुपयों का दान दें.