ट्रेन में हो जाए तबीयत खराब तो ऐसे पाएं इलाज
असमय तबीयत खराब हो जाना कोई नई बात नहीं है. खासतौर पर जब आप ट्रेन में सफर कर रहे हों. आइए जानें की ट्रेन में तबीयत खराब हो जाए तो कैसे इलाज पाएं.
-------------------------------------
-------------------------------------
ट्रेन में तबीयत खराब होने की स्थिति में सबसे पहले रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 138 पर कॉल करें.
-------------------------------------
अगर 138 पर कॉल नहीं लगता है तो आप 9794834924 इस नंबर पर कॉल करें.
-------------------------------------
इसके बाद ट्रेन के मैनेजर, गार्ड या टीटीई को तुरंत इस बारे में बता दें.
-------------------------------------
ट्रेन में तबीयत खराब हो जाने पर आप ट्विटर पर IRCTC को टैग करते हुए अपना PNR और बाकी डिटेल्स फिल कर अपनी तबीयत की जानकारी दे सकते हैं.
-------------------------------------
नियम के अनुसार, रेलवे इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देगा. इसके बाद अगले स्टेशन पर डॉक्टर मरीज का इलाज करेंगे.
-------------------------------------
मेडिकल सेवा के बदले 100 रुपए फीस देनी होगी. वहीं, दवा का भी बिल यात्रियों को स्वयं भरना होगा.
-------------------------------------
अगर रेल दुर्घटना हुई तो रेलवे की ओर से डॉक्टरी मदद मुहैया कराई जाएगी. ऐसी स्थिति में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पूरा इलाज कराया जाता है.
Read Next
Related Stories
आपके पास खूब आएगा धन... बस धनतेरस पर करें ये उपाय
Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की ऐसी खरीदें मूर्ति
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मोगरा के पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें?