कांच या स्टील… खाना पैक करने के लिए कौन सा टिफिन है बेस्ट?

चाहे ऑफिस हो या स्‍कूल घर से निकलते समय लोग टिफिन जरूर ले जाते हैं. खाना पैक करने के लिए अक्सर लोग घरों में कांच, स्टील और प्लास्टिक कंटेनर या टिफिन का इस्तेमाल करते हैं. 

ज्यादातर लोग अब स्टील या फिर कांच कंटेनर का यूज कर रहे हैं. लेकिन इन दोनों में खाना पैक करने के लिए बेहतर क्या है, चलिए जानते हैं.

स्टील का टिफिन ज्यादातर लोग खाने के लिए सबसे अच्छे मटेरियल के तौर पर स्टेनलेस स्टील देखते हैं.

ये नींबू चावल या करी जैसे खट्टे खाने के साथ भी रिएक्शन नहीं करते, बीपीए-फ्री होते हैं और कोई जहरीला तत्व नहीं छोड़ते. 

स्टील के टिफिन में खाने का स्वाद नहीं बदलता, जंग नहीं लगती और साफ करना भी आसान होता है. 

कांच के टिफिन कांच के कंटेनर को सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह खाने के साथ किसी तरह का केमिकल रिएक्शन नहीं करता. 

इनमें खाना साफ दिखाई देता है और ये नॉन-पोरोस होते हैं यानी इस मटेरियल में पानी, तेल या खाने के कण अंदर नहीं जाते, जिससे बैक्टीरिया नहीं पनपते. 

क्या ज्यादा बेहतर अगर आपको रोज ऑफिस या स्कूल के लिए खाना ले जाना है, तो स्टील का कंटेनर ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि यह हल्का और मजबूत होता है.