Fact: इस एक शहर को बोलते हैं  'Chilli Capital of India'

भारत का गुंटूर एशिया का सबसे बड़ा मिर्च उत्पादक है.

गुंटूर शहर आंध्र प्रदेश में स्थित है, जिसे Chilli Capital of India के नाम से भी जाना जाता है.

गुंटूर सबसे बड़े लाल मिर्च बाजार के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है.

गुंटूर अकेले दुनिया भर का लगभग 40 से 50 प्रतिशत मिर्च उगाता है. है.

गुंटूर में लगभग 334 प्रकार के मिर्च की प्रजाति मौजूद है, जो अपने लाल रंग और तीखेपन के लिए मशहूर है.

गुंटूर में पाई जाने वाली मिर्च का तीखापन 35,000 से 40,000 स्कोविल हीट यूनिट (SHU) तक होता है जो नॉर्मल मिर्च के मुकाबले 10 गुणा तीखा है.

गुंटूर की डिमांड भारत में ही नहीं, चीन जैसे देशों में भी है जो तीखा खाना पसंद करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई देश गुंटूर की मिर्च को अन्य मिर्च के मुकाबले ज्यादा पसंद करते हैं.

चीन के साथ अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व के कई देशों में गुंटूर के मिर्च की डिमांड खूब है. लोग इससे सॉस, अचार और रेड चिली पाउडर बनाने के लिए करते हैं.