इस तरह काट कर देखें प्याज, नहीं आएंगे आंसू

प्याट काटते समय बहुत से लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं.

प्याज काटते समय, इसमें से Syn-Propanethial-S-oxide निकलता है. ये केमिकल हवा में मिलकर आपकी आंखों तक पहुंचती है.

आंखों में मौजूद नमी के साथ मिलकर यह सल्फ्यूरिक एसिड रिलीज करती हैं. जो आंसू बनाकर आंखों को धोने की कोशिश करता है जिससे हमारी आंखों में आंसू आते हैं. 

अगर प्याज काटते समय आपके आंखों से भी आंसू आते हैं, तो इन ट्रिक्स को अपनाएं.

प्याज काटने से पहले कुछ देर फ्रिज में रख दें. इससे आंखों में आंसू नहीं आएंगे.

प्याज काटते समय पीछे से पंखा चलाएं. प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी और आंसू नहीं आएंगे.

प्याज को पानी के पास काटें या प्याज को हल्के गीले रखें. गैस पानी में घुलकर आंखों तक नहीं पहुंचेगी.

प्याज को माइक्रोवेव में कुछ सेकंड के लिए गर्म कर सकते हैं. इससे उसके अंदर मौजूद गैस निकलने से पहले ही थोड़ा दब जाता है और आंखों में कम असर करता है.

अगर आपको ज्यादा आंसू आते हैं तो प्याज के पास एक कटोरी पानी रखें. इससे आंखों में आंसू कम आएंगे.