(Photos Credit: Social Media)
रिश्ता सिर्फ प्यार और साथ रहने से मजबूत नहीं होता, बल्कि छोटी-छोटी समझदारी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान से Healthy Relationship बनता है.
अगर आप भी अपने रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं, तो कपल्स को इन 7 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
रिश्ते में अपनी भावनाओं, परेशानियों और उम्मीदों को खुलकर शेयर करें। मन में बात दबाने के बजाय पार्टनर से शांत तरीके से बात करना रिश्ते को मजबूत बनाता है.
प्यार के साथ सम्मान भी जरूरी है. पार्टनर की पसंद, राय, काम और Personal Space की इज्जत करें.
व्यस्त जिंदगी में एक-दूसरे के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है. फोन और सोशल मीडिया से दूर कुछ समय साथ बिताएं और एक-दूसरे पर ध्यान दें.
पार्टनर आपके लिए कुछ छोटा भी करता है तो उसकी सराहना करें. एक छोटा-सा 'Thank You' या 'I Appreciate You' रिश्ते में अपनापन बढ़ा सकता है.
हर रिश्ते में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहस के दौरान गाली देना, अपमान करना या पुरानी गलतियां गिनाना रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है.
Healthy Relationship की नींव Trust पर टिकी होती है. हर छोटी बात पर शक करने के बजाय पार्टनर पर भरोसा करें और अगर कोई बात परेशान कर रही है तो सीधे बातचीत करें.
रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं कि हर वक्त साथ रहना जरूरी है. पार्टनर को दोस्तों, परिवार, हॉबी और खुद के लिए समय देना भी उतना ही जरूरी है.
रिश्ता लंबे समय तक चलाना है तो भविष्य को लेकर दोनों की सोच जानना जरूरी है. करियर, पैसे, शादी, परिवार और दूसरे बड़े फैसलों पर खुलकर चर्चा करें.